{"_id":"6a70d4f816936c91a80a08a0","slug":"dogs-are-running-around-on-ramghat-and-the-parikrama-marg-banda-news-c-215-1-aur1007-134523-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रामघाट और परिक्रमा मार्ग पर दौड़ा रहे कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रामघाट और परिक्रमा मार्ग पर दौड़ा रहे कुत्ते
Mon, 03 Aug 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
03 सीकेटीपी-05-रामघाट के छोटे पुल के पास आवारा कुत्ते। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सावन मास में धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। रामघाट और परिक्रमा मार्ग पर कुत्तों के बढ़ते झुंड से श्रद्धालु और स्थानीय लोग परेशान हैं। कुत्ते लोगों को दौड़ाकर काट रहे हैं। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धर्मनगरी में रामघाट से कामदगिरि परिक्रमा मार्ग तक दर्जनों कुत्ते घूम रहे हैं। हाल ही में परिक्रमा मार्ग पर कुत्ते ने एक पुलिसकर्मी पर हमलाकर घायल कर दिया था। वहीं मानिकपुर क्षेत्र के एक स्कूल में घुसकर कुत्ते ने दो बच्चों पर हमला कर दिया था।
श्रद्धालु रामआश्रय, शिवगोविंद और राधेश्याम ने बताया कि रामघाट और परिक्रमा मार्ग पर कुत्ते राहगीरों के पीछे दौड़ पड़ते हैं, इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
मरजातपुर में बनेगा शेल्टर होम
कुत्तों से निजात दिलाने के लिए अब मरजातपुर में शेल्टर होम बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन तलाश कर ली गई है। इसमें कुत्तों की नसबंदी से लेकर इलाज किया जाएगा। जल्द ही कुत्तों से लोगों को निजात मिलेगी। - लालजी यादव, ईओ, नगर पालिका परिषद
-- -- -- --
हर माह 900 लोग कुत्तों के काटने का हो रहे शिकार
चित्रकूट। कुत्तों का खौफ बढ़ता जा रहा है। हर महीने औसतन 900 लोग कुत्तों का शिकार होकर अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में घटनाओं के बाद भी जिम्मेदार मौन साधे हैं।
मऊ क्षेत्र के बोझ स्थित प्राथमिक विद्यालय में 15 जुलाई को दो बच्चों को कुत्तों ने काट लिया था। एक बच्चे की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद भी प्रशासन की ओर से कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।
इस घटना के बाद से अभिभावक बच्चों को अकेले स्कूल भेजने से डरने लगे हैं। लोगों का कहना है कि सुबह-शाम कुत्तों के झुंड सड़कों पर हमला कर देते हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।
उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में जनवरी से जुलाई 2026 तक सात माह में 1323 मरीज पहुंचे हैं। जो औसतन एक माह में दो सौ का है। वहीं जनवरी से दिसंबर 2025 तक में 2900 लोगों को कुत्ते ने काट कर घायल किया था। यही हाल अन्य सीएचसी का भी है। जहां हर माह करीब डेढ़ से दो सौ लोग कुत्ता काटने के पहुंच रहे हैं।
-- --
जनवरी 2026 में 266 लोगों को आवारा व 166 लोगों को पालतू कुत्तों ने काट काट लिया। इसी प्रकार फरवरी में 239 को आवारा व 119 को पालतू, मार्च में 259 को आवारा व 74 को पालतू, अप्रैल में 163 को आवारा व 73 को पालतू, मई में 157 को आवारा व 62 को पालतू, जून में 164 को आवारा व 46 को पालतू, जुलाई माह में 128 को आवारा व 43 लोगों को पालतू कुत्तों ने काट कर घायल किया है। इमरजेंसी में भी बड़ी संख्या में कुत्ता काटने के घायल पहुंचे हैं।
-- -- -
बगैर पोस्टमार्टम बच्चे का शव दफनाया
मऊ (चित्रकूट)। क्षेत्र के बोझ स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील खाते समय कुत्ते के काटने के 18 दिन बाद रविवार को एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। सोमवार को अधिकारियों की मौजूदगी में परिजनों ने बच्चे के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही दफना दिया।
15 जुलाई को कक्षा दो के श्याम द्विवेदी (8) और कक्षा एक की जान्हवी (5) स्कूल परिसर में खाना खा रहे थे। तभी एक कुत्ता परिसर में घुस आया और दोनों बच्चों को काट लिया। श्याम का अस्पताल में 29 जुलाई तक इलाज चला लेकिन घर पहुंचने पर उसे बुखार आ गया। रविवार को जिला अस्पताल से घर भेजे जाने के बाद श्याम की मौत हो गई थी।
श्याम के पिता भास्कर द्विवेदी ने शिक्षकों पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया था। उन्होंने बिना कार्रवाई के अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। सोमवार सुबह उपजिलाधिकारी आरआर रमन, बीईओ केडी पांडेय, थाना प्रभारी रीता सिंह पहुंचीं।
उन्होंने परिजनों को समझाकर अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। दोपहर करीब 12 बजे शव को दफनाया जा सका। उपजिलाधिकारी ने बताया कि परिजनों द्वारा लगाए गए लापरवाही के आरोपों की जांच की जा रही है।
-- -
सभी शिक्षकों को नोटिस जारी
चित्रकूट। मऊ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बोझ में छात्रों को कुत्ते के काटने की जांच पूरी हो गई है। स्कूल के सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उनसे तीन दिन में जवाब मांगा गया है। बीएसए ने बताया कि नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सभी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूल में एक प्रधानाध्यापक, दो सहायक अध्यापक व एक शिक्षा मित्र की तैनाती है। (संवाद)