फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Don't look back, otherwise disaster will happen... saying this he took away the jewellery.

Banda News: पीछे मुड़कर मत देखना, नहीं तो अनर्थ होगा... कहकर ले गए जेवर

Sat, 06 Jun 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 06 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Don't look back, otherwise disaster will happen... saying this he took away the jewellery.
बांदा। अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी करने वाले शातिरों ने एक महिला को जिला अस्पताल में अपना शिकार बनाया। साधु के वेश में आए दो युवकों ने महिला को उसके परिवार पर संकट और अनिष्ट का डर का झांसा दिया। इसके बाद पूजा-पाठ के नाम पर उसके जेवर उतरवाकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




शहर कोतवाली क्षेत्र के अरबई निवासी रामप्यारी, जो स्वास्थ्य विभाग में आशा बहू के पद पर तैनात है। वह शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे जिला अस्पताल पहुंची। जहां अस्पताल परिसर में स्थित एसबीआई एटीएम के सामने साधु के भेष में दो युवक मिले। दोनों ने महिला से कहा कि उसके घर में भारी परेशानी और अशुभ प्रभाव चल रहा है।
विज्ञापन




यदि उनकी बात नहीं मानी गई तो पूरे परिवार का विनाश हो सकता है। उनकी बातों में आकर महिला डर गई। आरोपियों ने पूजा-पाठ कर संकट टालने का भरोसा दिया और उससे पैरों की पायल, कान के बालियां तथा मंगलसूत्र उतरवाकर एक लाल घेरे के भीतर रखने को कहा। इसके बाद दोनों कुछ देर तक मंत्रोच्चार और पूजा का दिखावा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिसके बाद आरोपियों ने उसे निर्देश दिया कि वह सौ कदम आगे जाकर खड़ी हो जाएं और किसी भी हालत में पीछे मुड़कर न देखे, अन्यथा पूजा निष्फल हो जाएगी और अनर्थ हो सकता है। भय और श्रद्धा के मिश्रण में महिला उनकी बात मानकर आगे बढ़ गई।




जब वह सौ कदम चलने के बाद वापस लौटी तो वहां न साधु थे और न ही उसके जेवर। अपने साथ हुई ठगी का एहसास होते ही महिला के होश उड़ गए। आसपास तलाश करने पर भी दोनों का कोई पता नहीं चला। पीड़िता ने सिविल लाइंस चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दी पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे साधु के भेष में ठगी करने वाले गिरोह की करतूत माना जा रहा है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed