फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dr. Ashok from Tindwari has become the Assistant Chief Technologist at NASA's Science Mission Directorate.

Banda News: तिंदवारी के डॉ. अशोक नासा के विज्ञान मिशन निदेशालय में बने असिस्टेंट चीफ टेक्नोलॉजिस्ट

Mon, 22 Jun 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 22 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ashok from Tindwari has become the Assistant Chief Technologist at NASA's Science Mission Directorate.
डॉ. अशोक प्रजापति: स्रोत:स्वयं
तिंदवारी। कस्बे के रहने वाले अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. अशोक प्रजापति ने नासा के विज्ञान मिशन निदेशालय (साइंस मिशन डायरेक्टोरेट) में असिस्टेंट चीफ टेक्नोलॉजिस्ट का पद संभाल लिया है। इस पद पर डॉ. प्रजापति नासा के भावी विज्ञान अभियानों के लिए प्रौद्योगिकी रणनीति तैयार करने, उभरती तकनीकों की पहचान करने और मिशन आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी दिशा तय करने का कार्य करेंगे। उनकी भूमिका पृथ्वी विज्ञान, ग्रह विज्ञान, हेलियोफिजिक्स और खगोल भौतिकी से जुड़े आगामी मिशनों की तकनीकी क्षमता को मजबूत करने में अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन



डॉ. प्रजापति इससे पहले नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में कोर फ्लाइट सिस्टम (सीएफएस) कार्यक्रम के प्रोग्राम मैनेजर और नासा सीएफएस स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। सीएफएस नासा का प्रमुख फ्लाइट सॉफ्टवेयर ढांचा है, जिसका उपयोग 100 से अधिक अंतरिक्ष अभियानों में किया जा चुका है।
विज्ञापन




फ्लाइट सॉफ्टवेयर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्लाउड आधारित विकास, साइबर सुरक्षा और उच्च-प्रदर्शन अंतरिक्ष कंप्यूटिंग के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता नासा के आगामी वैज्ञानिक अभियानों को नई तकनीकी दिशा देने में सहायक होगी। डॉ. प्रजापति ने ऑकलैंड यूनिवर्सिटी से विद्युत एवं कंप्यूटर इंजीनियरिंग में पीएचडी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्ष 2025 में उन्हें विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित डिस्टिंग्विश्ड एलुमनाई अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। तिंदवारी के साधारण परिवेश से निकलकर दुनिया की अग्रणी अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था में शीर्ष तकनीकी नेतृत्व तक पहुंचने वाले डॉ. अशोक प्रजापति आज क्षेत्र के युवाओं और विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed