फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Driver injured in assault overturns with auto-rickshaw; dies.

Banda News: मारपीट में घायल चालक ऑटो समेत पलटा, मौत

Thu, 06 Aug 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 06 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Driver injured in assault overturns with auto-rickshaw; dies.
फोटो 18- मृतक राजाभइया। फाइल फोटो।
अतर्रा (बांदा)। सवारियों को बैठाने को लेकर हुए विवाद में ऑटो चालक को छह लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

घायल अवस्था में वह खाली ऑटो लेकर घर जा रहा था तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास अचानक ऑटो बेकाबू होकर होकर पलट गया। घायल चालक को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बिसंडा थाना क्षेत्र के मोहल्ला पंचवटी नगर निवासी राजबहादुर ने बताया कि बीते मंगलवार को उनका बड़ा भाई राजा भइया (40) रोज की तरह अपना निजी ऑटो लेकर अतर्रा कस्बा गया था। वहांअन्य ऑटो चालकों से सवारियों को बैठाने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में बिसंडा मार्ग स्थित गांव सेमरिया कुशल के पास छह लोगों ने उसे पीट दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि मारपीट में घायल होने पर वह खाली ऑटो लेकर बिसंडा स्थित अपने घर लौट रहा था। तभी गांव पुनाहुर स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास शाम करीब चार बजे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दबकर चालक राजा भइया गंभीर घायल हो गया था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को बिसंडा पीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। वहां डाॅक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में देर शाम डाॅक्टर ने राजाभइया को मृत घोषित कर दिया। भाई ने बताया कि उसकी आंख में चोट है, एक पैर टूट गया है और सीने में छिलने के निशान हैं। उसका आरोप है कि भाई के साथ मारपीट कर ऑटो पलटा दिया है।
बताया कि मृतक राजाभइया पंजाब में रहकर ईंट-भट्ठे में मजदूरी करता रहा है। निजी ऑटो होने के चलते बिसंडा-अतर्रा मार्ग में चलाता रहा है। वह तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्री हैं। घटना से मां भोलिया व पत्नी अंजना समेत सभी परिजन रो-रोकर बेहाल है।

बिसंडा थानाध्यक्ष सीपी तिवारी ने बताया कि शराब के नशे में ऑटो डिवाइडर पर टकरा जाने से युवक की मौत हुई है, पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मारपीट की घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed