{"_id":"6a47fc9dec3ff3b7da05170c","slug":"drm-visits-jhansi-banda-rail-section-for-inspection-reviews-arrangements-banda-news-c-212-1-sknp1006-149206-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: झांसी-बांदा रेलखंड का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम, परखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: झांसी-बांदा रेलखंड का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम, परखी व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुरहंड-अतर्रा-बदौसा ट्रैक दोहरीकरण कार्य की हुई समीक्षा
यात्री सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। झांसी मंडल के रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने झांसी-बांदा रेलखंड का शुक्रवार को निरीक्षण किया। यह दौरा बरसात के मौसम में ट्रैक सुरक्षा व्यवस्था, रेल परिचालन की तैयारियों का आकलन करने को लेकर किया गया। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षित एवं निर्बाध रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए।
डीआरएम सबसे पहले कबरई रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की पड़ताल की। स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद वह बदौसा स्टेशन पहुंचे और यहां पर उन्होंने खुरहंड-अतर्रा-बदौसा ट्रैक दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित नॉन-इंटरलाकिंग से पूर्व तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। यहां भी निर्माण कार्यों की प्रगति भी देखी गई।
अतर्रा स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समय से पूरे किए जाएं। जिससे यात्रियों को सुरक्षित, बेहतर एवं सुगम रेल सेवाएं मिल सके। बांदा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां पर लॉबी, सीसीटीवी कंट्रोल व्यवस्था, सर्कुलेटिंग एरिया तथा रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इसके बाद वह मध्य प्रदेश के हरपालपुर स्टेशन के लिए रवाना हो गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पूर्व) आयुष श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर अशोक प्रिय गौतम, सतबीर सिंह, रश्मि गौतम, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जेके शर्मा आदि मौजूद रहे।