{"_id":"6a41586d6b48e14895021de0","slug":"drunken-youth-beats-father-then-hangs-himself-banda-news-c-212-1-sknp1006-148964-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नशे में पिता को पीटकर फंदे से झूला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नशे में पिता को पीटकर फंदे से झूला युवक
Sun, 28 Jun 2026 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा (बांदा)। शराब पीकर लौटे युवक को घरवालों ने टोका तो उसने पिता को पीट दिया। इससे पिता क्षुब्ध होकर खेत में धान की बेड लगाने चला गया। उधर, देर रात युवक ने घर के बाहर बनी छानी में छप्पर की धन्नी से फंदा लगा लिया। मां ने देखा तो परिजन को जानकारी हो सकी।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के गुमाई गांव के सुखारी पुरवा निवासी शोभा ने बताया कि उसका बड़ा भाई सत्यप्रकाश (35) बीते शनिवार की रात पड़ोसी देशराज के यहां से निमंत्रण में शराब पीकर घर आया था। पिता मुन्ना ने शराब पीने से मना किया तो सत्यप्रकाश से मुन्ना का झगड़ा हो गया। सत्यप्रकाश ने अपने पिता को पीट दिया। देर रात करीब एक बजे सत्यप्रकाश ने घर के बाहर बनी छानी में छप्पर की धन्नी से साड़ी से फंदा लगा लिया।
मां रानी ने देखा तो उसे फंदे से उतारकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने सत्यप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। पिता मुन्ना ने बताया कि चार पुत्रियों में वह इकलौता पुत्र था। थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मृतक शराब पीने का आदी था। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।