फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Due to domestic dispute, a young man committed suicide by getting hit by a train.

Banda News: घरेलू कलह के चलते युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Tue, 30 Jun 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 30 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Due to domestic dispute, a young man committed suicide by getting hit by a train.
मृतक अनुज। फाइल फोटो।
अतर्रा (बांदा)। कलह के चलते युवक ने झांसी पैसेंजर ट्रेन से कटकर जान दे दी। राहगीरों ने पहचान कर परिजन को जानकारी दी।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनगर मोहल्ला निवासी अनिरुद्ध सोनी ने बताया कि उसके छोटे भाई अनुज सोनी (34) ने मंगलवार को दोपहर कलह के चलते रेल लाइन पोल संख्या 1349/10 के समीप चित्रकूट से बांदा की तरफ जा रही झांसी पैसेंजर ट्रेन के सामने लेटकर खुदकुशी कर ली। राहगीरों ने पहचान कर घर पर सूचना दी। परिजन ने शव की शिनाख्त की। बड़े भाई के मुताबिक, अनुज वेल्डिंग का मैकेनिक था। सुबह घर से बाइक लेकर निकला था। उसकी बाइक भी घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर लोहिया पुल के पास खड़ी मिली है। थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि युवक की मौत आत्महत्या करनी प्रतीत हो रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed