{"_id":"6a5bc1b77879aca9ef0c0c07","slug":"elderly-man-beaten-to-death-while-trying-to-resolve-a-dispute-between-a-husband-and-wife-fir-registered-banda-news-c-212-1-sknp1006-149794-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पति-पत्नी का विवाद सुलझाने गए बुजुर्ग की पीटकर हत्या, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पति-पत्नी का विवाद सुलझाने गए बुजुर्ग की पीटकर हत्या, प्राथमिकी
Sat, 18 Jul 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के साड़ासानी गांव में पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने गए बुजुर्ग की पारिवारिक भाई से कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए। बुजुर्ग को निजी अस्पताल में इलाज के बाद घर ले जाया गया, जहां देर रात उनकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पहले दर्ज मारपीट की प्राथमिकी में अब गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाने की बात कही है।
साड़ासानी निवासी राजेश वर्मा के अनुसार, उनके पिता रामअवतार (75) शुक्रवार रात करीब नौ बजे भतीजे कल्लू और उसकी पत्नी गुड़िया के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने गए थे। इसी दौरान रिश्ते में भाई फूलचंद्र (45) से उनकी कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों से रामअवतार और फूलचंद्र घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस दोनों घायलों को कमासिन सीएचसी ले गई। वहां से फूलचंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि परिजन रामअवतार को निजी अस्पताल ले गए। इलाज के बाद उन्हें घर लाया गया लेकिन देर रात हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र राजेश की तहरीर पर पहले ही फूलचंद्र के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि रामअवतार की मौत के बाद दर्ज मारपीट की प्राथमिकी में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के परिवार में पत्नी गंगिया और चार बेटे हैं।
चार माह पुराने पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप
गांव साड़ासानी निवासी राजेश वर्मा ने बताया कि उसका चचेरा भाई कल्लू दिव्यांग हैं। कल्लू की पत्नी गुड़िया करीब चार माह पहले फूलचंद्र के साथ चली गई थी। करीब 15 दिन पहले दोनों गांव लौटे थे। शुक्रवार को रामअवतार, कल्लू और गुड़िया के पिता इस मामले में बात करने फूलचंद्र के घर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान रामअवतार ने फूलचंद्र के व्यवहार पर आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें गंभीर रूप से घायल रामअवतार की इलाज के दौरान मौत हो गई।