{"_id":"6a36dee63f690305bb0699a4","slug":"elderly-woman-dies-after-falling-when-startled-buffaloes-knocked-her-over-banda-news-c-212-1-sknp1006-148612-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिदकी भैंसों का लगा धक्का तो गिरकर वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिदकी भैंसों का लगा धक्का तो गिरकर वृद्धा की मौत
Sun, 21 Jun 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। खेत में लगे आम के पेड़ के नीचे बैठीं भैंसे अचानक एक वृद्धा के वहां पहुंचने पर बिदक गईं। भैंसों के भागने में वृद्धा को धक्का लग गया। इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। पड़ोसी किसान ने लाठी लेकर भैंसों को खदेड़ा और घरवालों को जानकारी दी। घरवालों ने वृद्धा का घरेलू उपचार कराया। देर रात उनकी मौत हो गई।
फतेहगंज थाना क्षेत्र के बरछा डडिया गांव निवासी राजेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर पड़ोस में रहने वाली टिक्की उर्फ रामदुलारी (70) अपने घर के सामने स्थित खेत में लगे आम के पेड़ के नीचे से होकर गुजर रहीं थीं, तभी वहां बैठीं चार भैंसे अचानक बिदक गईं और वृद्धा को दौड़ा लिया। इस बीच भैंस का धक्का लगने से रामदुलारी गिरकर गंभीर घायल हो गईं।
पास ही राजेंद्र यादव अपने खेत की रखवाली कर रहे थे, वह लाठी लेकर भैंसों को हांकने के लिए दौड़ पड़े उन्होंने भैंसों को हकाया, तब जाकर वृद्धा बच पाई। राजेंद्र ने रामदुलारी को घर तक पहुंचाया। घरवालों ने उनका घरेलू उपचार किया। रात में रामदुलारी ने दम तोड़ दिया। पड़ोसी राजेंद्र के मुताबिक, रामदुलारी के छह पुत्र एक पुत्री है। उनके पति द्वारिका प्रसाद की साल भर पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
10 बीघा जमीन है। वह खेती किसानी करतीं थीं। वृद्धावस्था होने से दिमागी संतुलन भी ठीक नहीं रहता था। फतेहगंज थाना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि भैंस के बिदकने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।