{"_id":"6a20746d155e0f7eb604c05a","slug":"even-two-hours-were-not-enough-to-fill-the-circles-in-the-omr-sheet-banda-news-c-212-1-sknp1006-147612-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ओएमआर शीट के गोले भरने में दो घंटे भी पड़े कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ओएमआर शीट के गोले भरने में दो घंटे भी पड़े कम
विज्ञापन
फोटो - 07 पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : लापता युवक आरिश। स्रोत परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांदा। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की दो दिवसीय परीक्षा विषयवार रही। अलग-अलग विषयों से संबंधित 125 प्रश्नों का पेपर रहा। सामाजिक विषय में अनुच्छेद के प्रश्नों, इतिहास में ईसवी के प्रश्न, राजनीति शास्त्र में संसद संबंधी प्रश्नों का उत्तर देने में परीक्षार्थियों को दो घंटे का समय भी कम पड़ गया। सबसे ज्यादा दिक्कत ओएमआर शीट के गोले भरने में हुई। कुछ परीक्षार्थी प्रश्नों के उत्तर आते हुए भी गोले भरने से चूक गए। बुधवार को परीक्षा दो पालियों में कराई गई।
जिले के नौ केंद्रों राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, डीएवी इंटर कॉलेज, खानकाह इंटर कॉलेज, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, नगर पालिका बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भागवत प्रसाद मेमोरियल व विद्यावती निगम कॉलेज, तिंदवारा इंटर कॉलेज में परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में सामाजिक विषय के कुछ इस तरह के प्रश्न रहे। इनमें संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति आर्थिक स्थिरता को खतरा होने पर वित्तीय आपातकाल की घोषणा कर सकते हैं। हल रेखाओं के दो समूह एक-दूसरे को समकोण पर काटते हुए जुते हुए खेत, जो बहु फसली खेती का संकेत देते हैं, किस हड़प्पा स्थल पर मिलते हैं। वर्मिलियन श्रेणी किससे संबंधित है। वर्ष के किन दो दिनों में सूर्य भूमध्य रेखा पर लंबवत होता है आदि प्रश्न थे। इसी तरह से इतिहास में ईसवी से संबंधित प्रश्न रहे। प्रश्नों को हल करने के लिए परीक्षार्थियों के पास दो घंटे का समय था। कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि उत्तर आते हुए वह ओएमआर शीट पर गोले भरने से चूक गए।
ललितपुर के अजय राजा ने बताया कि विषयवार परीक्षा थी। 125 प्रश्न आए थे। प्रश्नों को हल करने में दिमाग लगाना पड़ा। सामाजिक विषय में कई प्रश्नों को घुमाकर पूछा गया था।
विज्ञापन
हमीरपुर से आई सुनीता ने बताया कि 125 प्रश्न थे। विषयवार परीक्षा थी। प्रश्न काफी घुमाकर पूछे गए थे। उनका उत्तर देना कठिन साबित हुआ। ओएमआर शीट के गोले भरने में भी समय लगा।

Trending Videos

फोटो - 07 पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद- फोटो : लापता युवक आरिश। स्रोत परिजन