{"_id":"6a2c6309579ba2cb4e09532f","slug":"fake-gutkha-factory-busted-one-arrested-banda-news-c-212-1-bnd1017-148141-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नकली गुटखा फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नकली गुटखा फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
Sat, 13 Jun 2026 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 01 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व बरामद सामान। स्त्रोत : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने रब्बानिया नगर में नकली और अपमिश्रित गुटखा निर्माण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लगभग दो लाख कीमत का निर्मित, अर्धनिर्मित गुटखा, बनाने की सामग्री और कई नामचीन कंपनियों के डुप्लीकेट रैपर बरामद किए गए हैं।
सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि रब्बानिया नगर निवासी बाबूलाल अपने ही मकान में अवैध रूप से गुटखा का निर्माण कर रहा है। सूचना पर पुलिस की एक टीम ने दबिश दी और अवैध गुटखा निर्माण करते हुए आरोपी बाबूलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बाबूलाल ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से अपने मकान में ही अवैध गुटखा तैयार कर रहा था। तैयार माल को वह बांदा के साथ आसपास के जिलों में सप्लाई करके लाभ अर्जित कर रहा था।
बताया कि कुछ समय पूर्व गुटखा निर्माण में उपयोग में आने वाली मशीन शॉर्ट सर्किट के कारण जल गई थी, जिसे उसने कबाड़ में बेच दिया था। वह फिर से नई मशीन लगाकर अपना अवैध कारोबार शुरू करने की तैयारी कर रहा था। सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बाबूलाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर की गई है। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों, सप्लायरों और खरीदारों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर रही है।
विज्ञापन
बरामदगी का विवरण
सामग्री मात्रा
सुपारी 175.5 किलोग्राम
तंबाकू 68 किलोग्राम
अपमिश्रित गुटखा 69 किलोग्राम
अलग-अलग कंपनियों के पाउच (रैपर) 35.5 किलोग्राम