{"_id":"69ed08de44c0cb0e9e0fe335","slug":"fake-police-officer-digitally-arrests-youth-dupes-him-of-rs-10000-banda-news-c-212-1-bnd1017-145308-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: फर्जी दरोगा ने युवक को किया डिजिटल अरेस्ट, 10 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: फर्जी दरोगा ने युवक को किया डिजिटल अरेस्ट, 10 हजार रुपये ठगे
Sun, 26 Apr 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। बांदा के नरैनी में एक साइबर अपराधी ने खुद को पुलिस का दरोगा बताकर एक ग्रामीण युवक से 10 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित युवक ने इस मामले में साइबर क्राइम सेल, बैंक और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
गिरवां थाना क्षेत्र के लिदुही गांव निवासी उमाकांत शुक्ला को एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को प्रयागराज के थाने का दरोगा बताया और परिचित होने का दावा करते हुए 30 हजार रुपये की मांग की। जालसाज ने उमाकांत के खाते में 10 हजार रुपये होने की बात पर 59 हजार रुपये के ऑनलाइन भुगतान का फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर उसे झांसे में लिया।
अपराधी ने उसे सोचने-समझने का मौका दिए बिना डिजिटल अरेस्ट जैसा माहौल बनाया। जिसके बाद पीड़ित ने अपने मोबाइल से 10 हजार रुपये भेज दिए। बांदा साइबर सेल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई शुरू कर दी है।