फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers received information and people availed the benefits of schemes at the fair.

Banda News: मेले में किसानों को मिली जानकारी, लोगों को योजनाओं का लाभ

Tue, 16 Jun 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 16 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers received information and people availed the benefits of schemes at the fair.
फोटो - 05 बबेरू ब्लॉक में एक स्टॉल पर जानकारी लेते लोग। संवाद - फोटो : 1

विज्ञापन
तिंदवारी बबेरू। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले आयोजित हुए। मंगलवार को विभिन्न ब्लॉकों में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। लोगों ने इन योजनाओं का लाभ भी उठाया।
तिंदवारी में राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने लाभार्थियों से सीधा संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। स्वास्थ्य शिविर में चार लोगों ने आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकरण कराया। समाज कल्याण में छह, कृषि विभाग में 67 किसानों ने पंजीकरण कराया। स्वच्छता जागरूकता में 29 और पशुपालन विभाग में 60 किसानों ने नाम दर्ज कराए।
विज्ञापन



बबेरू में आक्रोश और कार्रवाई

बबेरू ब्लॉक परिसर में मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे और नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कार्यक्रम शुरू कराया। विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर करीब 200 से अधिक पंजीकरण हुए। पशु विभाग का स्टॉल न होने से किसानों ने आक्रोश व्यक्त किया। बीडीओ ओमप्रकाश द्विवेदी ने उप पशु चिकित्साधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed