{"_id":"6a4e9f29fa5eff6a890ec606","slug":"faults-increase-due-to-rain-consumers-inconvenienced-by-power-supply-disruptions-banda-news-c-212-1-sknp1006-149424-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बरसात से बढ़े फॉल्ट, बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बरसात से बढ़े फॉल्ट, बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता परेशान
Thu, 09 Jul 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खत्री पहाड़। स्थानीय बिजली उपकेंद्र में मंगलवार की सुबह से लेकर बुधवार की शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं होने से उपभोक्ता उमस में परेशान हो गए। उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र में सूचना दी, लेकिन फॉल्ट की मरम्मत नहीं होने से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
खत्री पहाड़ के निवासी रामकुमार गोस्वामी, प्रदीप कुमार, राजाबाबू शुक्ला, हुसैना, सचिन गुप्ता, सुरेन्द्र गौतम, पंकज अग्निहोत्री, नीरज शुक्ला, देवनारायण ने बताया कि बुधवार सुबह दो घंटे के लिए बिजली आपूर्ति शुरू हुई और फिर से आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली नहीं आने से उपभोक्ता उमस में परेशान तो हो रहे हैं। उन्हें पेयजल के लिए भी दौड़-भाग करनी पड़ रही है। बताया कि करीब 20-22 गांवों में बिजली नहीं पहुंच रही है। सूचना देने के लिए जब फोन किया जाता है तो अधिकारी व कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैं। (संवाद)