{"_id":"6a4fdcdcf126133ad80f7fad","slug":"head-on-collision-between-bicycle-and-motorcycle-laborer-dies-banda-news-c-212-1-sknp1006-149476-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: साइकिल और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: साइकिल और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, मजदूर की मौत
Thu, 09 Jul 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी बाइक व लोगों के साथ खड़ा पुलिसकर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसंडा (बांदा)। साइकिल से घर जा रहे मजदूर को सामने से आ रहे बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को बिसंडा पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
अमवा गांव निवासी मिरचइंया कोरी ने बताया कि भाई चुनबाद (45) बिसंडा कस्बे के बबेरू रोड स्थित एक पैलेस में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे वह काम खत्म कर साइकिल से गांव लौट रहा था। तभी सामने से आए बाइक सवारों ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में चुनबाद की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार नगला पुरवा बाघा निवासी संजय (35) और मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के हीरापुर गांव निवासी सभाजीत (40) गंभीर घायल हो गए। संजय साथी सभाजीत के साथ ससुराल बछौंदा गांव जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों को बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने चुनबाद को मृत घोषित कर दिया। बिसंडा थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि बाइक और साइकिल की भिड़ंत में साइकिल सवार की मौत हुई है।