{"_id":"6a513756f09690ea0e05bc00","slug":"teenager-dies-after-rope-snaps-while-swinging-banda-news-c-212-1-sknp1006-149511-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: झूला झूलने के दौरान रस्सी टूट जाने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: झूला झूलने के दौरान रस्सी टूट जाने से किशोर की मौत
Fri, 10 Jul 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा (बांदा)। झूला झूलने के दौरान रस्सी टूटने से किशोर गिरकर अचेत हो गया। परिजनों ने निजी वाहन से किशोर को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर चले गए।
बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसका पुत्र सूरज (11) शुक्रवार की दोपहर घर के बाहर बने कच्चे बरामदे में लकड़ी की धन्नी में रस्सी डालकर झूला झूल रहा था। तभी झूला झूलने के दौरान अचानक रस्सी टूट जाने से किशोर नीचे गिरकर अचेत हो गया। परिजनों ने देख निजी वाहन से ले जाकर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने किशोर का स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।
पिता सुरेश ने बताया कि वह तीन भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का था। हस्तम के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ता रहा है। घटना से मां राजकुमारी सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने घटना की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई है।