{"_id":"6a4fdcab80f4efef0f03438d","slug":"child-accidentally-swallows-a-five-rupee-coin-while-playing-it-ends-up-in-his-stomach-banda-news-c-212-1-sknp1006-149474-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बालक ने खेल-खेल में निगला पांच का सिक्का, पेट में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बालक ने खेल-खेल में निगला पांच का सिक्का, पेट में पहुंचा
Thu, 09 Jul 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांदा। शहर के क्योटरा मोहल्ला में एक बालक ने खेल-खेल में पांच का सिक्का निगल लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो फौरन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां एक्सरे कराया गया तो सिक्का पेट में दिखा। हालांकि डॉक्टर ने परिजनों ने कुछ दवाएं दीं और देसी नुस्खे भी बताए।
क्योटरा मोहल्ला निवासी शिवलाल ने बताया कि पुत्र शिवम (12) पास ही स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा पांच का छात्र है। बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल से घर पहुंचने के बाद मां ने उसे सब्जी की दुकान पर बैठने को कहा। ताकि वह घर आकर खाना खा सके।
शिवलाल ने बताया कि बच्चे को दुकान भेजने के लिए मां ने उसे पांच रुपये का सिक्का दिया था। रास्ते में खेल-खेल में शिवम ने सिक्का निगल लिया। इसके बाद उसे खांसी आने लगी और परेशानी होने पर उसने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने जांच की। गले में सिक्का नहीं मिलने पर एक्सरे कराने की सलाह दी गई। डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि एक्सरे में सिक्का पेट में पहुंचा हुआ दिखाई दिया है। उन्होंने शिवम को दूध और चिकनाई वाले पेय पदार्थ पीने की सलाह दी है।