फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   FIR registered for harassing a young woman by sending obscene messages and videos.

Banda News: अश्लील संदेश और वीडियो भेजकर युवती को किया परेशान करने पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 14 Jun 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
FIR registered for harassing a young woman by sending obscene messages and videos.
बांदा। शहर के शांति नगर मोहल्ले की एक युवती ने अज्ञात व्यक्ति पर व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील संदेश, फोटो और वीडियो भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



शांति नगर निवासी महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 22 अप्रैल से उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से लगातार अश्लील संदेश, फोटो और वीडियो भेजे जा रहे हैं। आरोप है कि जब उसने संदेश भेजने वाले व्यक्ति की पहचान जानने का प्रयास किया तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे और अधिक परेशान करना शुरू कर दिया। पीड़िता का कहना है कि 22 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच कई बार व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक सामग्री भेजी गई, जिससे उसकी गरिमा और निजता को ठेस पहुंची है। उसने आरोप लगाया कि इस हरकत से उसे मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है और वह स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की साइबर जांच कर संबंधित मोबाइल नंबर धारक की पहचान कराने तथा आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच साइबर टीम कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed