फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fire breaks out at ready-made garment shop due to short circuit in charging e-scooter.

Banda News: चार्ज हो रही ई-स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग

Tue, 28 Jul 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 28 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at ready-made garment shop due to short circuit in charging e-scooter.
फोटो-1-दुकान के बाहर पड़ा, आग से जला सामान और जमा लोग। संवाद
बांदा। महेश्वरी देवी चौराहा कलक्टरगंज स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में मंगलवार सुबह चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते-ही-देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी जद में ले लिया। हादसे में दुकान में रखा माल, तीन बाइक और एक ई-स्कूटी जलकर राख हो गईं। दमकल कर्मियों ने शटर तोड़कर ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कलक्टरगंज निवासी भरत गुप्ता की कल्पना गारमेंट्स के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। तीन मंजिला भवन के भूतल पर दुकान और ऊपर के हिस्से में उनका परिवार रहता है। घटना के समय भरत गुप्ता दिल्ली गए थे, उनकी पत्नी शिप्रा दो बच्चों कृष्णा और अनिका के साथ घर पर थीं। सुबह करीब नौ बजे दुकान के अंदर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही शिप्रा ने छत से दुकान की चाबी नीचे फेंकी, लेकिन शटर गर्म होने और धुआं होने के कारण नहीं खोला जा सका। इसके बाद वह दोनों बच्चों को लेकर पड़ोसी के घर की छत के रास्ते सुरक्षित बाहर निकल गईं।
विज्ञापन

सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने शटर तोड़कर आग बुझानी शुरू की। इस बीच दो दमकल और बुलाई गईं। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद दुकान से जला हुआ सामान और मलबा बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान मालिक के बड़े भाई गोपाल गुप्ता ने बताया कि आग में दुकान का सामान नष्ट हो गया है। तीन बाइक और चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी भी पूरी तरह जल गई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण चार्जिंग के दौरान ई-स्कूटी में हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

--------
वर्जन
प्रथम दृष्टया चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। कोई भी जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के अन्य कारणों की भी जांच रही है।
-मतलूब हुसैन, मुख्य अग्निशमन अधिकारी बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed