सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fire breaks out while cooking; woman suffers burns.

Banda News: खाना बनाते समय भड़की आग, महिला झुलसी

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 22 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out while cooking; woman suffers burns.
रामपुर गांव के एक घर में भड़की आग। संवाद
विज्ञापन
जसपुरा (बांदा)। थानाक्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार देर रात रसोई में खाना बनाते समय अचानक आग भड़क गई। आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर चार कमरों को अपनी आगोश में ले लिया। लपटों को देखकर पड़ोसियों ने एकजुट होकर उसे बुझाने का प्रयास किया, जिस पर काफी देर बाद काबू पाया जा सका। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।



रामपुर गांव निवासी नत्थू कुशवाहा की पत्नी कुसमा रात करीब 10 बजे गैस चूल्हे पर सब्जी बना रहीं थीं। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुसमा देवी उसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन ने बताया कि गैस सिलिंडर में कोई रिसाव नहीं था, लेकिन अचानक आग लगने से पूरा घर लपटों में घिर गया। पड़ोसी जगदीश कुशवाहा ने बताया कि जब घटना हुई तब बिजली आपूर्ति बंद थी, इससे सबमर्सिबल नहीं चल सके। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में पड़ोसी मानू यादव ने अपना जनरेटर चलाकर सबमर्सिबल चालू कराया, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं घायल महिला को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर के हैलट और उसके बाद लखनऊ के लिए रेफर किया गया। परिजनों ने बताया कि घटना से घर में रखा अनाज, गृहस्थी का सामान, नगदी व जेवर नष्ट हो गए हैं। साथ ही पड़ोस के एक मकान को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन




घटना की जानकारी पर रविवार सुबह हल्का लेखपाल अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने बताया कि आग से बड़ी क्षति हुई है। घटना की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed