फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fishermen should get their community insured under the Fishermen Accident Insurance Scheme: Fisheries Minister

मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के तहत कराएं मछुआ समाज का बीमा : मत्स्य मंत्री

Tue, 02 Jun 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 02 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Fishermen should get their community insured under the Fishermen Accident Insurance Scheme: Fisheries Minister
फोटो - 19 मृतकों के परिजनों से बातचीत करते मत्स्य मंत्री डॉ संजय कुमार। स्त्रोत : सूचना विभाग
बांदा। प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद सोमवार को बांदा प्रवास पर थे। उन्होंने हमीरपुर में पुल दुर्घटना के शिकार हुए श्रमिकों के परिजन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन




मंत्री निषाद ने ग्राम चिल्ला में मृत कुलदीप निषाद और लोकेंद्र निषाद के परिवारों से भेंट की। उन्होंने अधिकारियों को प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के तहत मछुआ समाज का बीमा कराने के निर्देश दिए। डॉ. निषाद ने परिजन को मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय और हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने भूरागढ़ में मृतक सभाजीत यादव और गंगाचरण यादव के परिवारों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन




मंत्री ने नायब तहसीलदार को पीड़ित परिवारों को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने दुर्घटना का संज्ञान लिया है और राहत कोष से आर्थिक सहायता के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed