{"_id":"6a415905930f23021d00ff6e","slug":"five-new-mini-buses-transform-the-rural-transport-landscape-banda-news-c-212-1-akb1003-148967-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पांच नई मिनी बसों से बदली ग्रामीण परिवहन की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पांच नई मिनी बसों से बदली ग्रामीण परिवहन की तस्वीर
Sun, 28 Jun 2026 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिले के दूरदराज गांवों के लोगों को अब जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों या महंगे साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत रोडवेज डिपो को पांच नई मिनी बसें मिली हैं। इन बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों की परिवहन व्यवस्था मजबूत हुई और लंबे समय से सार्वजनिक बस सेवा से वंचित गांवों को नियमित रोडवेज सुविधा मिल गई है।
ये मिनी बसें बिल्हरका-रानीपुर-बांदा, अमेढ़ी-दंदौघाट-बांदा, बेलगवां-इटवा-बांदा, मुड़वारा-मटेहना-बांदा तथा फतेहगंज-गोरेमऊ-बांदा मार्ग पर संचालित कर दी गई हैं। इन मार्गों से जुड़े दर्जनों गांवों के लोगों को सीधे जिला मुख्यालय तक आने-जाने की सुविधा मिलने लगी है। कई गांवों में सार्वजनिक वाहन नियमित नहीं चलते थे, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, मरीजों के इलाज, किसानों की मंडी तक पहुंच और नौकरीपेशा लोगों के आवागमन में दिक्कतें आती थीं।
नई मिनी बसों के संचालन से करीब 50 से अधिक गांवों और लगभग 70 से 80 हजार ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलने का अनुमान है। इससे ग्रामीणों को कम किराए में सुरक्षित और नियमित परिवहन सुविधा मिलेगी। एआरएम रोडवेज डीके चौबे ने बताया कि पांच नई मिनी बसों का संचालन शुरू किया गया है। आने वाले समय में यात्रियों की संख्या और मांग के आधार पर अन्य ग्रामीण मार्गों पर भी बस सेवा विस्तार के प्रस्ताव बनाए जाएंगे।