{"_id":"6a3593a458d589391f04c767","slug":"footage-from-10-cctv-cameras-was-examined-and-four-suspects-were-picked-up-banda-news-c-212-1-sknp1006-148576-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 10 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, चार संदिग्ध उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 10 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, चार संदिग्ध उठाए
Sat, 20 Jun 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा (बांदा)। बिसंडा थाना क्षेत्र के डभनी गांव में बुधवार की देर रात चाचा-भतीजे के घर से लाखों के जेवर व नकदी ले जाने की घटना में एक घर के गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने चोरी, तो दूसरे घर के गृहस्वामी की तहरीर पर लूट की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे तकरीबन 10 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
डभनी गांव निवासी राजबहादुर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके भतीजे नंदकिशोर के घर में घुसे चोरों ने तीन लाख से अधिक से सोने-चांदी के जेवर समेत घर में रखे 10 हजार रुपये पार कर दिए थे। जिस पर भतीजे नंदकिशोर ने बिसंडा थाने में तहरीर देकर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर, चाचा राजबहादुर ने बताया कि उसके बाद चोर उसके घर में छत से कूदकर अंदर आए थे। तभी आंगन में लेटी उसकी बहू अमिता की नींद खुल गई, इस पर एक बदमाश ने उसकी बहू का मुंह दबा दिया था। उसके साथ दूसरे बदमाश ने कमरे के ताले तोड़कर सोने-चांदी के रखे जेवरों समेत कपड़े से भरा बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवर ले गए थे। इस पर राजबहादुर की तहरीर पर पुलिस ने लूट की प्राथमिकी दर्ज की है।
घटना की जानकारी मिलने पर सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी के साथ थानाध्यक्ष बिसंडा चंद्रप्रकाश तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। इस मामले में शुक्रवार को दोबारा पुलिस ने मकान के आसपास लगे 10 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। सीसीटीवी में बदमाशों के फुटेज मिलने पर पुलिस ने चार संदिग्धों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
चाचा-भतीजे हैं, दोनों के घर अगल-बगल हैं। भतीजे की तहरीर पर चोरी और चाचा की तहरीर पर लूट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। देहात क्षेत्र है, इसलिए सीसीटीवी कैमरे कम लगे हैं, आसपास लगे 10 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है। चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पलाश बंसल
पुलिस अधीक्षक, बांदा।