{"_id":"6a21c1b72152af5a4e04dd09","slug":"former-chairman-accused-of-molestation-casteist-abuse-and-threats-banda-news-c-212-1-bnd1018-147689-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पूर्व चेयरमैन पर छेड़छाड़, जातिसूचक गालियां और धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पूर्व चेयरमैन पर छेड़छाड़, जातिसूचक गालियां और धमकी का आरोप
Thu, 04 Jun 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पूर्व चेयरमैन की ओर से एक महिला और उसके सहयोगी पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद अब शहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने समाजवादी पार्टी के पूर्व चेयरमैन समेत चार लोगों पर छेड़छाड़, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली नगर में दी गई तहरीर में बताया कि वह दो जून की सुबह करीब 10:30 बजे बनका बिहारी मंदिर, राजघाट सड़क की ओर जा रही थीं। तभी मंदिर के पास समाजवादी पार्टी के पूर्व चेयरमैन मोहन साहू अपने चार पहिया वाहन से तीन अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे और उन्हें रोककर अभद्रता करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। इतना ही नहीं महिला के साथ अशोभनीय हरकत करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपी और उसके साथियों ने गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसका गला दबाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। जाते समय भी कथित तौर पर गंभीर परिणाम भुगतने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भय है। उसने आरोप लगाया कि पूर्व में भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दी जा चुकी है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व चेयरमैन बोले- चप्पल भी खाई और अपराधी भी हूं...
बांदा। पूर्व चेयरमैन मोहन साहू ने कहा कि दो दिन पूर्व महिला जो बयान दे रही और प्राथमिकी दर्ज कराने में जो आरोप लगाया है। इसकी निष्पक्ष रूप से जांच होनी चाहिए। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल है और अखबार में भी खबर छपी कि पूर्व चेयरमैन की चप्पल से पिटाई हुई। अब मार खाने वाला व्यक्ति ही अपराधी हो गया और मारने वाली महिला पीड़ित। उन्होंने कहा कि मुझे न्यायालय पर भरोसा है, मेरे राजनीतिक व व्यक्तिगत छवि खराब करने के लिए सत्ता पक्ष के कुछ लोग साजिश रच रहे हैं। (संवाद)