{"_id":"6a7766c449038a234a051d96","slug":"four-shops-were-burgled-goods-stolen-from-two-banda-news-c-215-1-ckt1003-134761-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चार दुकानों में लगाई सेंध, दो में सामान पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चार दुकानों में लगाई सेंध, दो में सामान पार
Sat, 08 Aug 2026 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरैंया (चित्रकूट)। मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरैंया चौकी से 100 मीटर दूर शुक्रवार रात चोरों ने चार दुकानों को निशाना बनाया। ज्वेलर्स की दुकान से सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य दुकानों से कपड़े चोरी हुए हैं।
कर्वी निवासी दिलीप सोनी की संजना ज्वेलर्स में सेंध लगाकर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर चुराए। वे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग भी अपने साथ ले गए। कामदगिरि कलेक्शन के राहुल कुमार की दुकान से पैंट-शर्ट और कुछ अन्य कपड़े गायब मिले।
मोनू और लक्ष्मीकांत तिवारी की दुकानों की दीवार में सेंध लगाई गई, पर कोई सामान चोरी नहीं हुआ। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी है। यह मार्च 2024 के बाद इन दुकानों में चोरी की दूसरी घटना है। थाना प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।