फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four-wheeler hits bike carrying two people; one dead.

Banda News: चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो को मारी टक्कर, एक की मौत

Tue, 04 Aug 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 04 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Four-wheeler hits bike carrying two people; one dead.
फोटो 17- मृतक विनोद। फाइल फोटो।
बांदा। चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। पीछे बैठा युवक गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के गांव सिंधनकला निवासी मुन्नूलाल (35) ने बताया कि वह अपने पारिवारिक भाई विनोद (30) के साथ सोमवार की देर शाम करीब सात बजे पैलानी से घर जा रहे थे। बाइक विनोद चला रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। पैलानी पुल पर पीछे से आए चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक चालक उछलकर नीचे गिर गया। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। जबकि मुन्नूलाल गंभीर घायल हो गया। बताया कि विनोद केरला में रहकर ठेकेदारी करता था। पांच दिन पहले वह गांव आया था। एक बेटा व एक बेटी है।
विज्ञापन

उसकी पत्नी वंदना गर्भवती है। पैलानी थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed