{"_id":"6a849a1ad676370ff20a62c9","slug":"fraud-in-the-name-of-a-delivery-hub-fir-registered-banda-news-c-212-1-sknp1006-151012-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डिलीवरी हब के नाम पर धोखाधड़ी, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डिलीवरी हब के नाम पर धोखाधड़ी, प्राथमिकी
Tue, 18 Aug 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला स्वराज कॉलोनी निवासी आकांक्षा गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह सहयोगी हरिशंकर द्विवेदी के साथ मिलकर एक ऑनलाइन कंपनी का डिलीवरी हब लेना चाहती थीं। पुलिस ने धोखाधड़ी में दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
इसके लिए ऑनलाइन कंपनी का डिलीवरी हब लेने के लिए गूगल पर फ्रेंचाइजी खोजी। उन्हें बंगलूरू की एक कंपनी का पता और अमित शर्मा का नाम मिला। 20 जुलाई को अमित शर्मा ने व्हाट्सएप पर खुद को कंपनी प्रतिनिधि बताया। उसने डिलीवरी हब देने का भरोसा दिलाकर विभिन्न शुल्कों के नाम पर पैसे ट्रांसफर कराने शुरू किए। 23 से 28 जुलाई के बीच सेंट्रल बैंक के खातों में कुल 2,53,700 रुपये जमा करवाए गए।
बाद में आरोपियों ने ऑफिस सेटअप की गाड़ी का एक्सीडेंट होने का झांसा दिया। प्रयागराज के कुलदीप यादव ने गाड़ी छुड़ाने के लिए 25,000 रुपये और मांगे। लगातार पैसों की मांग से आकांक्षा को ठगी का एहसास हुआ। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने धोखाधड़ी में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।