पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gang from Bijnor involved in short-weighing wheat apprehended by police.

Banda News: गेहूं घटतौली करने वाला बिजनौर से आया था गिरोह, पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 28 Jun 2026 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 28 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Gang from Bijnor involved in short-weighing wheat apprehended by police.
जसपुरा पुलिस की गिरफ्त में बिजनौर के ठग। स्रोत- पुलिस।
बांदा। जसपुरा पुलिस ने गेहूं की घटतौली कर किसानों-व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी करते हुए खरीद-बिक्री करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से धोखाधड़ी से खरीदे गए 94 क्विंटल गेहूं व बिक्री और जमा तलाशी के कुल 2.57 लाख रुपये बरामद हुए हैं। वहीं पुलिस ने परिवहन में इस्तेमाल किए गए चार पहिया वाहन व डीसीएम सहित तमंचा भी बरामद किया है। यह सभी बिजनौर जनपद के हैं, यहां गिरोह के रूप में किसानों को ठगने आए थे।
विज्ञापन




क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने बताया कि झंझरी पुरवा के रहने वाले राजेंद्र सिंह 26 जून को जसपुरा थाने में सूचना दी कि उनके व गांव के ही एक अन्य व्यक्ति द्वारा बाहर से आए व्यापारियों को गेहूं बेचा था। इलेक्ट्रॉनिक तराजू में छेड़छाड़ कर घटतौली करते हुए उनके ज्यादा गेहूं खरीद लिए। घटतौली की शंका होने पर दूसरे तराजू से वजन कराया तो गेहूं ज्यादा निकला। किसानों ने विरोध किया तो आरोपी तमंचे से फायर करते हुए वहां से भाग गए थे।
विज्ञापन




इस पर ग्रामीणों ने प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जसपुरा पुलिस ने सूचना पर झंझरी पुरवा मार्ग चार पहिया वाहन में खड़े लोगों की घेराबंदी करते हुए रविवार को सुबह सात लोगों को पकड़ा। पकड़े गए लोगों में बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के लाल सराय गांव निवासी अतीक उर्फ अकील, गौसपुर सादाद गांव के जमील, सदाबाद के कलीम, मडौली सैदू गांव के नवील अहमद, गौसपुर सादाद के मोहम्मद मुकीम, फरीदपुर भोगन के मोहम्मद जासिद व यहीं के शाकिब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इलेक्ट्रॉनिक तराजू के नीचे पैर रखकर वास्तविक वजन करते थे कम



बांदा। सीओ सदर सौरभ सिंह के मुताबिक, अतीक उर्फ अकील के पास से एक तमंचा बरामद किया गया है। उनके पास 2.57 लाख रुपये व इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन मिला है। पूछताछ करने पर पकड़े गए लोगों ने बताया कि सभी आपस में साथी हैं। वह घटतौली करके गेहूं खरीदने-बेचने का काम करते हैं। वह आसपास के जनपदों में गेहूं बेचने वाले किसानों के साथ छल-कपट से इलेक्ट्रॉनिक तराजू के नीचे पैर व अन्य तरीके से दबाव डालकर वास्तविक वजन को कम कर देते थे, जिससे प्रत्येक खरीद में कई क्विंटल गेहूं की घटतौली कर अवैध रूप से लाभ कमाते थे।



25 जून को इसी क्षेत्र में किसानों के साथ घटतौली की धोखाधड़ी की थी। जिसमें किसानों को किसी तरह घटतौली की जानकारी हो गई। उनके द्वारा अगले दिन धर्मकांटा पर वजन कराया गया तो गेहूं ज्यादा निकला। इसी बात पर किसान भड़क गए थे। अतिरिक्त गेहूं के पैसे मांगने लगे। फिर हम सभी आपस में राय करके डीसीएम सहित गेहूं लेकर भागने के लिए किसानों को जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर चारपहिया में बैठकर भाग गए थे।




देहात और पैलानी थाना क्षेत्र में भी कीं वारदातें



सीओ सौरभ ने बताया कि जिले के अन्य थानों से जानकारी करने पर पाया गया कि आरोपियों ने पैलानी और कोतवाली देहात क्षेत्र में भी घटतौली की घटना अंजाम दी हैं। दोनों थानों में प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास, उनके अन्य सहयोगियों तथा इस गिरोह के नेटवर्क आदि के संबंध में भी जानकारी की जा रही है।

जसपुरा पुलिस की गिरफ्त में बिजनौर के ठग। स्रोत- पुलिस।

जसपुरा पुलिस की गिरफ्त में बिजनौर के ठग। स्रोत- पुलिस।

जसपुरा पुलिस की गिरफ्त में बिजनौर के ठग। स्रोत- पुलिस।

जसपुरा पुलिस की गिरफ्त में बिजनौर के ठग। स्रोत- पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed