{"_id":"6a70d886f7f84b42000042d7","slug":"govind-withdrew-cash-from-an-atm-and-set-off-by-bus-banda-news-c-212-1-mah1012-150453-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एटीएम से कैश निकाला बस से रवाना हुए गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एटीएम से कैश निकाला बस से रवाना हुए गोविंद
Mon, 03 Aug 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर से 31 जुलाई की शाम से लापता हुए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के भतीजे गोविंद सिंह ने खुद ही कालू कुआं स्थित बीओबी के एटीएम से रुपये निकाले थे।
इसके बाद वह रोडवेज बस स्टैंड से बस पकड़ी और रवाना हो गए। पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त की है। बस का नंबर सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट नहीं हुआ है।
हमीरपुर के पत्यौरा गांव निवासी गोविंद सिंह बांदा रेलवे स्टेशन में रेल लाइट विभाग में सीनियर टेक्नीशियन हैं। 31 जुलाई की रात पत्नी संगीता ने पुलिस को खबर दी कि गोविंद सिंह घर नहीं लौटे हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू की थी।
विज्ञापन
उनका मोबाइल नंबर बंद था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उनके खाते से एटीएम से कैश निकाला गया है। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज बस स्टैंड से मिला जिसमें गोविंद बस में बैठकर जाते हुए देखे गए हैं। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि बस के समय के अनुसार जानकारी हासिल की जा रही है।
पुलिस ने परिवहन निगम से बसों का डेटा हासिल कर लिया है। परिवहन निगम की ओर से चालक व परिचालकों को आगाह किया गया है। जिससे वह पुलिस सहयोग कर सकें। उधर, गोविंद सिंह का मोबाइल नंबर घर में ही मिला है।