सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gradual fast continues on 12th day, warns of fast unto death

Banda News: क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, आमरण अनशन को चेताया

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 28 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Gradual fast continues on 12th day, warns of fast unto death
विज्ञापन
बबेरू। प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वे न होने से नाराज ग्रामीणों ने तहसील प्रांगण में क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी रहा। अनशनकारियों ने कहा कि हमारी समस्या शीघ्र नहीं सुलझी तो आमरण अनशन में बैठ जाएंगे।
Trending Videos

ग्राम पंचायत पल्हरी गांव के ग्रामीण बसंत लाल के नेतृत्व में 50 ग्रामीणों ने तहसील प्रांगण में 12वें दिन भी क्रमिक अनशन पर ग्रामीण बैठे रहे। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास को लेकर तत्काल सर्वे व सत्यापन किया जाए। जिन अपात्र व्यक्तियों का सर्वे व सत्यापन किया गया है उनकी जांच कराकर आवास सूची से नाम हटाए जाएं। दोषी अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। हमारी समस्या का समाधान नहीं होता तो हम लोग होली नही मनाएंगे। इस दौरान रामचन्द्र, रामबाबू, जगदीश, मुहम्मद खां, शिवप्रसाद, आशीष, बाबूलाल, सुमन देवी, शोभा, सुनीता, ऊषा देवी, रामप्यारी, रमकलिया, अवधेश, बच्चा प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed