सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of a youth found in a room of the house, suspicion of murder

Banda News: घर के कमरे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 29 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in a room of the house, suspicion of murder
शिवविलास। फाइल फोटो
विज्ञापन
बदौसा। घर के कमरे में युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। घटना के समय घर में कोई नहीं था। भाई ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक कुछ दिन पूर्व बाहर से अपने घर आया था। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है।
Trending Videos




थाना क्षेत्र के हड़हामाफी गांव निवासी शिवविलास उर्फ सोनू वर्मा (21) का शव रविवार को सुबह घर के कमरे के अंदर साड़ी से फंदे से लटका मिला। काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर चचेरे भाई ने देखा तो घटना की जानकारी हो सकी। बेंगलुरु की एक कंपनी में सिविल इंजीनियर मृतक के भाई दादूराम वर्मा ने मोबाइल पर हुई बातचीत में बताया कि करीब एक सप्ताह पहले सोनू को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए पांच हजार रुपये भेजे थे। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर न जुड़ पाने की समस्या भी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीती रात सोनू अपने चाचा के यहां से मोबाइल चार्जर लेकर आया था। सुबह जब चाचा का 13 वर्षीय पुत्र लवकुश चार्जर लेने पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। बगल के खंडहर से जाकर देखने पर सोनू का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। उसके दो बड़े भाई बाहर नौकरी करते हैं। सोनू भी बाहर एक निजी कंपनी में कार्य करता था, जो कुछ दिनों पूर्व घर आया था और अकेले रह रहा था।



बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed