सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   When the weather cleared, farmers started harvesting crops.

Banda News: मौसम खुला तो फसलों की कटाई में जुटे किसान

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 29 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
When the weather cleared, farmers started harvesting crops.
खप्टिहा कलां गांव में फसल की कतराई करते किसान। संवाद
विज्ञापन
पैलानी। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी गेहूं की पकी फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। मौसम के पूर्वानुमान के चलते किसान फसलों की कटाई में जुट गए हैं। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे जिले के तिंदवारी, पैलानी, मटौंध आदि क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि हुई थी। इससे फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान खेत में खड़ी गेहूं, सरसों व चने की फसलों को हुआ है।
Trending Videos




खप्टिहा कलां गांव के दीपक शुक्ला, बच्चू शुक्ला, मनोज, विष्णु सहित अन्य किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल तैयार खड़ी थी। ओला गिरने से गेहूं की फलियां और डाल टूट गईं हैं। इससे दाना खेतों में बिखर गया है। बताया कि दो दिनों से तेज धूप निकलने से किसानों को थोड़ी राहत मिली है। जल्द से जल्द फसलों की कटाई कराकर अनाज घर तक पहुंचाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं दूसरी ओर किसान लगातार मौसम के पूर्वानुमान को लेकर परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। इससे किसानों में चिंता है। खरेई गांव के रामकिशोर प्रजापति, विष्णु यादव, निवाईच के बाबूलाल, शिवशंकर, जीतू आदि ने कहा कि मौसम को लेकर अनिश्चितता है। कहा कि समाचारों में रोजाना बारिश को लेकर जानकारी दी जाती है। कहा कि जल्द से जल्द फसल की कटाई का कार्य कराना होगा, अन्यथा बची खुची फसल भी मौसम की भेंट चढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed