{"_id":"6a397d8dab0ed2cdbf0ff4ad","slug":"grooms-younger-brother-dies-of-electrocution-wedding-halted-banda-news-c-212-1-sknp1006-148694-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: करंट लगने से दूल्हे के छोटे भाई की मौत, रोकी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: करंट लगने से दूल्हे के छोटे भाई की मौत, रोकी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
मृतक आनंदबाबू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। जनवासे से बरात निकासी के दौरान दूल्हे का छोटा भाई लघुशंका करने के लिए गया। वहां नजदीक में लटक रहे 11 हजार बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर झुलस गया। परिजनों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे शादी रोक दी गई। दोनों परिवार मेडिकल कॉलेज में रहे।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी रामटहलू ने बताया कि उसके पुत्र योगेंद्र की शादी गिरवां थाना क्षेत्र के गांव इटरा खुर्द के डोंगरी गांव निवासी नत्थू प्रसाद की पुत्री शांति के साथ बीते रविवार को थी। रामटहलू बरात लेकर अपने रिश्तेदारों और परिजनों के साथ लड़की पक्ष के गांव डोंगरी पहुंचे थे। लड़की पक्ष ने बरातियों के ठहरने व नाश्ता-पानी के लिए गांव के बाहर ही खेत में जनवासे की व्यवस्था की गई थी।
वहां से नाश्ता करने के बाद दूल्हे योगेंद्र समेत सभी परिजन व रिश्तेदार डीजे की धुन में दुल्हन शांति के दरवाजे जाने की तैयारी चल रही थी। इस बीच देर रात दूल्हे का छोटा भाई आनंद बाबू (15) जनवासे के नजदीक ही खेत पर लघुशंका करने को गया था। तभी नजदीक लटक रहे 11 हजार विद्युत लाइन के तार की चपेट में आकर गंभीर झुलस गया।
विज्ञापन
परिजन ने देखा और रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिता रामटहलू ने बताया कि चार पुत्रों में तीसरे नंबर का पुत्र था। दो बड़ी पुत्रियों की शादी हो गई है। घटना से दोनों परिवारों की खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। दोनों परिवारों के लोग रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंच रोते बिलखते रहे। पुत्र की मौत से मां बेलपतिया सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल दोनों परिवारों की सहमति से शादी का कार्यक्रम रोक दिया गया है। रामटहलू ने बताया कि अब बाद में सादगी से होगी। गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि करंट की चपेट में आने से आनंदबाबू की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।