फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gunner deployed for security accused of engaging in a sexual relationship under the pretext of marriage.

Banda News: सुरक्षा में तैनात गनर पर लगाया शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

Mon, 20 Jul 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 20 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Gunner deployed for security accused of engaging in a sexual relationship under the pretext of marriage.
बांदा। उच्च न्यायालय इलाहाबाद से सुरक्षा प्राप्त नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने सुरक्षा में तैनात अपने ही गनर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपी गनर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। महिला पूर्व में एक जनप्रतिनिधि पर दुष्कर्म करने के आरोप में चर्चित रही है।
विज्ञापन


नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसे उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर सुरक्षा मिली है। उसकी सुरक्षा में लंबे समय से तैनात गनर ने उसको बहकाकर शादी करने का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने कई बार उससे शादी करने की बात कही तो वह टालता रहा। इस बीच वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में उसने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसकी बाद में मृत्यु हो गई। बच्चे के जन्म के बाद आरोपी उसे छोड़कर चला गया। फोन नंबर भी ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। बात न होने और शादी न करने पर वह गनर के गांव गई, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस लाइन में पता किया तो जानकारी हुई कि वह 17 जुलाई को आएगा। 17 जुलाई को वह पुलिस लाइन पहुंची और गनर से बात करने की कोशिश की तो उसने गाली गलौज कर अपमानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने साथ में रहने के दौरान कई बार उसके व उसकी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है। गनर के माता-पिता से शिकायत की तो उन्होंने भी जान से मारने की धमकी देते हुए लाश गायब करने की धमकी दी है।

पीड़िता ने गनर व उसके माता-पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। पूरे प्रकरण में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया मामले की जांच कराई गई है। जांच में सामने आया है कि दोनों (गनर व महिला) पति-पत्नी हैं। 10 दिन पहले गनर ने पेश होकर कहा था कि उसको महिला की गनर की ड्यूटी हटा दिया जाए, नहीं तो वह आत्महत्या कर लेगा।


इस पर उसे गनर ड्यूटी से हटाने के आदेश किए थे, इस पर महिला ने उनसे गुहार लगाई थी कि उसको गनर के रूप में तैनात रखे। अब दोनों के बीच आपसी विवाद हो गया है। इसलिए महिला अपने ही पति पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। प्रकरण को परिवार परामर्श केंद्र में स्थानांतरित किया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed