फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   "Har-Har Mahadev" echoed in the Shiva temples.

Banda News: शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

Mon, 10 Aug 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 10 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
"Har-Har Mahadev" echoed in the Shiva temples.
बांदा। सावन के दूसरे सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, दूध-दही और प्रसाद चढ़ाया। मंदिर परिसर दिनभर बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे।
विज्ञापन

शहर के प्रसिद्ध वामदेव शिव मंदिर में तड़के चार बजे से ही श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए कतार में लग गए। पैलानी तहसील क्षेत्र में बांदा-हमीरपुर मार्ग के मध्य स्थित करीब दो सौ वर्ष पुराने सिद्धस्थल महाकालेश्वर मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। बांदा के अलावा हमीरपुर और फतेहपुर से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। पुजारी गोविंद दास ब्रह्मचारी और बालक दास ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए।
विज्ञापन

कस्बे की सिद्धपीठ मां मढ़ीदाई मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ रही। इसके अलावा आम चौराहा स्थित अद्भुत शिव मंदिर, सुंदर कुआं शिव मंदिर समेत कस्बे के अन्य शिवालयों में भी दिनभर पूजा-अर्चना और प्रसाद चढ़ाने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण
बांदा। बांदा के प्रसिद्ध महेश्वरी देवी मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया गया। महेश्वरी देवी मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने मिट्टी से शिवलिंग तैयार कर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन किया। मंडल के सदस्य सिल्लू महाराज ने बताया कि यह आयोजन लगातार 12 वर्षों से किया जा रहा है। सभी पार्थिव शिवलिंगों का मंगलवार को केन नदी में धार्मिक रीति-रिवाजों से विसर्जन किया जाएगा। (संवाद)

----
शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
बांदा। कस्बा बिसंडा में सोमवार को सावन के अवसर पर करीब 70 शिव भक्त पहुंचे। ये भक्त चित्रकूट से मंदाकिनी नदी का पवित्र जल लेकर पदयात्रा करते हुए आए थे। ओरन रोड चौराहे पर श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके लिए फलाहार की व्यवस्था भी की गई। करीब दो बजे यह जत्था प्रसिद्ध भुराने बाबा स्थान स्थित शिव मंदिर पहुंचा। शिवभक्त जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि यह सावन में प्रतिवर्ष होने वाली परंपरा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed