{"_id":"6a6f8077dba0f150e908b86b","slug":"heavy-vehicles-will-not-ply-on-the-chitrakoot-route-during-the-kanwar-yatra-banda-news-c-212-1-mah1012-150394-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कांवड़ यात्रा के दौरान चित्रकूट मार्ग पर नहीं जाएंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कांवड़ यात्रा के दौरान चित्रकूट मार्ग पर नहीं जाएंगे भारी वाहन
Sun, 02 Aug 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। आज सावन मास का पहला सोमवार है। शहर में कांवड़ यात्रा निकलेगी। इसे लेकर विभिन्न रास्तों पर डायवर्जन लागू किया गया है। इसके तहत बांदा से चित्रकूट मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
अधिक भीड़ होने पर छोटे वाहनों का भी प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। शहर के वामदेश्वर मंदिर और महेश्वरी देवी मंदिर को जाने वाले मार्ग पर बैरियर व्यवस्था देकर पुलिस तैनात की गई है।
सोमवार को वामदेश्वर मंदिर में हजारों की संख्या में कांवड़िये भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचेंगे। पुलिस विभाग के अनुसार इसके लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। जनपद बांदा से चित्रकूट की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन कांवड़ यात्रा के दौरान इस मार्ग पर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
अधिक भीड़ होने पर छोटे वाहनों काे भी बाईपास चौराहा बांदा पर रोका जाएगा। छोटे वाहन बांदा से चित्रकूट की तरफ जाना चाहते हैं, वो बांदा-बिसंडा पहाड़ी, चित्रकूट मार्ग से व बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जा सकते हैं।
उधर, कांवड़ यात्रा मार्गों, प्रमुख शिव मंदिरों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बांदा मुख्यालय में महेश्वरी देवी मंदिर से स्टेशन रोड कांवड़ियों के लिए आरक्षित की गई है। इस रोड पर बड़े व छोटे वाहन नहीं जाएंगे। वाहन चालक इसके लिए कटरा व छावनी रोड व अन्य छोटे रास्तों का प्रयोग कर सकते हैं।
इसी तरह से शहर के वामदेश्वर मंदिर कैलाशपुरी में सबसे अधिक भीड़ होने की संभावना पर यहां पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कैलाशपुरी गेट पर ही पुलिस बैरियर लगाकर रास्ते को बंद किया गया है और यहां से केवल श्रद्धालु ही अंदर जाएंगे। वाहनों के लिए छाबी तालाब रोड पर पार्किंग की व्यवस्था दी गई है।
-- -
सामान्य रूप से खुले रहेंगे ये मार्ग
सभी प्रकार के भारी वाहनों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में बिसंडा कट तक ही परमिट किया गया है। इसके अलावा बांदा-बेंदाघाट (फतेहपुर का), बांदा-चिल्ला (कानपुर का), बांदा-हमीरपुर, बांदा-महोबा और बांदा-कालिंजर मार्ग सामान्य दिनों की तरह सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिए खुले रहेंगे।
-- --
शंख तिराहा से रामघाट मार्ग पर 24 घंटे वाहनों का प्रवेश वर्जित
चित्रकूट। सावन मास में सोमवार को शंख तिराहे से रामघाट मार्ग पर चार पहिया नहीं दौड़ पाएंगे।
यह प्रतिबंध हर सोमवार को चौबीस घंटे का ही रहेगा। बढ़ती भीड़ को देख प्रशासन ने यह पाबंदी लगाई है। हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वाहन चितरा गोकुलपुर मार्ग होकर आ-जा सकेंगे।
सावन मास में इस बार पांच सोमवार पड़ेंगे। पहला तीन को दूसरा 10, तीसरा 17, चौथा 24 व पांचवां 31 अगस्त को रहेगा। इन दिनों में यूपीटी तिराहा शंख चौराहा के पास से रामघाट की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों पर रोक लगी रहेगी। केवल उस क्षेत्र के निवासियों को ही छूट दी जाएगी या फिर पुलिस, एंबुलेंस व गंभीर मरीजों के वाहनों को छूट मिलेगी। अन्य के लिए चितरा गोकुलपुर होते हुए पीली कोठी की ओर वाहन जा सकेंगे।
इसके अलावा रामघाट के पास बने प्रवेश द्वार पर पूरी तरह से बैरिकेडिंग रहेगी। जहां पर पुलिस तैनात रहेगी। यहां से केवल पैदल ही श्रद्धालु मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा पाएंगे।
इसके अलावा उतारा पुल व रामघाट मोड़ पर भी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। रामघाट के पास बने दोनों गेटों पर बैरिकेडिंग के साथ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। उधर, रामघाट पर ही खोया पाया केंद्र बनाया गया है। जहां से लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं को जरूरी सूचनाएं दी जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मंदाकिनी नदी में चार नावें भी लगाई जाएंगी।
एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पूरे रामघाट क्षेत्र में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। शंख चौराहा के पास बैरिकेडिंग रहेगी। वाहनों को रोका जाएगा। आगे जाने वाले वाहन डायवर्जन रूट का प्रयोग कर ही आवागमन कर सकेंगे।
-- -- -- -- -- -- --
आज शिव मंदिरों में गूंजेगा बम-बम भोले
खोही (चित्रकूट)। सावन मास के पहले सोमवार के लिए शिव मंदिर सज गए हैं। मंदिरों के आसपास के क्षेत्रों में पूजन सामग्री बेलपत्र, धतूरा, फूल, रोली और चंदन की दुकानें भी सज गई हैं। रामघाट स्थित मत्तगजेंद्रनाथ स्वामी मंदिर खास है। सावन मास में यहां लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
श्रद्धालु भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे। यहां पर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की अलग-अलग लाइनें रहेंगी। एक प्रवेश से एंट्री होगी, तो दूसरे से निकासी। दर्शन करने के बाद भक्त कामदगिरि की परिक्रमा भी लगाएंगे।
इसी के साथ पहाड़ी के पालेश्वर नाथ मंदिर, चर के सोमनाथ मंदिर, मऊ के ऋषियन आश्रम, मड़फा मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों की सजावट की गई है, जहां सोमवार तड़के लगभग तीन बजे से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मत्तगजेंद्रनाथ के पुजारी विपिन महाराज ने बताया कि जलाभिषेक शाम तक होता रहता है।