फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   House collapsed due to waterlogging.

Banda News: जलभराव से गिरा मकान गिरा

Tue, 11 Aug 2026 10:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 11 Aug 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
House collapsed due to waterlogging.
बांदा। गांव जमालपुर में आरसीसी रोड बनने के बाद बरसात का पानी नहीं निकल पा रहा है। ऐसे में कच्चे मकानों पर खतरा मंडरा रहा है और एक मकान गिर भी चुका है। यह समस्या गांव के लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताई और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के जमालपुर के रहने वाले विमल, मालती, नीलू, गीता, शीला कुमारी, रामप्यारी, रानी मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में आरसीसी रोड बनने के बाद से जलनिकासी की समस्या आ गई है। बरसात का पानी घरों के आसपास जमा रहता है। इससे कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

पांच अगस्त की सुबह करीब 11 बजे विमल का कच्चा मकान गिर गया। जिससे मलबे के नीचे दबकर उसकी गृहस्थी भी नष्ट हो गई। गंदे पानी से होकर ही लोग निकलते हैं। बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि तुरंत गांव में टीम भेजकर जलनिकासी की समस्या का ठोस इंतजाम कराया जाए, जिससे बाकी कच्चे मकान सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed