फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Humidity rose due to intense sunlight and intermittent cloud cover; Banda was the hottest place in the state.

Banda News: तेज धूप व बादलों की आवाजाही से उमस बढ़ी, बांदा प्रदेश में सबसे गर्म

Wed, 24 Jun 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 24 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Humidity rose due to intense sunlight and intermittent cloud cover; Banda was the hottest place in the state.
उमस भरी गर्मी से बचने के लिए कुछ इस तरह निकले लोग। संवाद
बांदा। 43.8 डिग्री तापमान के साथ बांदा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। तेज धूप और बादलों की आवाजाही से उमस का प्रकोप रहा। तेज तपन से लोग बेहाल रहे। इस बीच बूंदाबांदी हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन



जून माह के चौथे सप्ताह का दूसरा दिन तपन भरा रहा। मंगलवार को दोपहर दो बजे तक तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। बाद में यह 43.8 डिग्री सेल्सियस पर टिक गया। न्यूनतम पारा भी 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, हवा में नमी का प्रतिशत 37 रहा। हवा में नमी का प्रतिशत बढ़ने से उमस में खासा इजाफा रहा।
विज्ञापन




बीच-बीच में निकली तेज धूप लोगों को बेहाल करती रही। लोग तेज धूप से बचने का जतन करते रहे। कृषि विश्वविद्यालय के कृषि व मौसम विज्ञानी प्रोफेसर डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि मानसून लेट होने की वजह से अभी बड़े बदलाव का कोई संकेत नहीं है। मौसम भी इसी तरह का बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed