{"_id":"69e675b448619e05750019d4","slug":"husband-who-killed-his-wife-with-an-axe-hanged-himself-banda-news-c-212-1-sknp1006-144926-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पत्नी की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या करने वाले पति ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पत्नी की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या करने वाले पति ने फंदा लगाकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 27 मुबीन शेख। फाइल फोटो।
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। चरित्र पर शक में पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने के आरोपी पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव बबूल के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव निवासी मुईन ने बताया कि उसके पिता मुबीन शेख (52) ने कोतवाली क्षेत्र के ही गांव गौरीखानपुर में खेत में लगे बबूल के पेड़ से लोवर व तहमत के कपड़े से फंदा लगा लिया। सोमवार को सुबह गांव के लोगों ने उसे फंदे से लटका देखा तो शिनाख्त कर उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। वहां घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की।
मुईन ने बताया कि उसके पिता ने बीते गुरुवार की सुबह उसकी मां शरीफिया की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। तब से मुबीन फरार चल रहा था। मुबीन घटना के 10 दिन पहले ही मुंबई से अपने गांव आया था। यहां अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की हत्या की थी। परिजनों के मुताबिक वह अपनी पत्नी पर तरह-तरह से आरोप लगाता था। शराब पीने का आदी था।
मुंबई में वह बर्तन की पॉलिश करने का काम करता था। उसके पांच पुत्र व दो पुत्रियां हैं। साले शाहिद व पुत्र मुईन ने खुदकुशी की बात कही है। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
तलाश करती रह गई पुलिस, हत्यारोपी ने कर ली खुदकुशी
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में पत्नी की नहाते समय कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या करने वाले आरोपी पति मुबीन शेख की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने एसओजी समेत चार टीमें लगाईं थीं। वारदात के बाद से मुबीन लगातार फरार चल रहा था। उसका शव फंदे से लटका मिलने पर पुलिस भी इसे खुदकुशी के एंगल से देख रही है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि पत्नी की हत्या से डेढ़ माह पहले भी अपनी पत्नी शरीफिया से विवाद कर उसे पीटा था। किसी तरह से शरीफिया ने खुद को बचाया था। बाद में शरीफिया के भाई व बेटों के समझाने पर पति मुबीन ने माफी मांगी थी। उसने दोबारा नशा कर विवाद न करने की बात कही थी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X