{"_id":"69e6772004832b2c490074e4","slug":"june-like-heat-in-april-44-degree-mercury-scorched-passersby-banda-news-c-212-1-sknp1006-144920-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अप्रैल में ही जून जैसी तपन, 44 डिग्री पारे ने राहगीरों को झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अप्रैल में ही जून जैसी तपन, 44 डिग्री पारे ने राहगीरों को झुलसाया
Tue, 21 Apr 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 24 कलेक्ट्रेट की दीवारों पर चिपके लू से बचाव की एडवाजरी के पोस्टर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, अप्रैल के तीसरे सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पूरा दिन गरम हवाओं के थपेड़े चलने से लोग अपने मुंह में साफी-गमछा बांधे दफ्तरों में पहुंचे। सड़कों में भी दोपहर से सन्नाटा दिखा। कलेक्ट्रेट आने वाले फरियादी अपने साथ पानी की बोतलें भी लेकर आए। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रिकॉर्ड गया। उधर, डॉक्टरों का कहना है कि लू में सावधानी बरतें। घर से खाली पेट बाहर न निकलें।
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम व कृषि विभाग के प्रोफेसर डॉ. दिनेश शाह ने बताया कि तापमान में ऐसे ही उतार-चढ़ाव बना रहेगा। न्यूनतम व अधिकतम तापमान और बढ़ने की संभावना है। लू की स्थिति बनी रहेगी। प्रशासन की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट की दीवारों में हारेगी गर्मी, जीतेगा प्रदेश के पोस्टर चिपकाए गए। पोस्टर में धूप में ज्यादा देर तक न ठहरें। ठंडे फलों का सेवन करें (तरबूज, खीरा, ककड़ी आदि), ज्यादा गरम लगने पर स्नान करें। प्यास महसूस होने पर पानी पिएं आदि।
सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले फरियादी पानी की बोतलें लेकर पहुंचे। यहां लगे फ्रीजर से पानी भरकर उन्होंने पानी पिया। सड़कों में भी गरम हवा चलने से बाइक सवार और पैदल आने-जाने वाले मुंह में साफी कपड़ा बांधे निकलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
बोले डॉक्टर
लू से बचाव के लिए दोपहर 12 से तीन बजे के बीच बाहर निकलने से बचें
जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में तैनात वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि लू से बचाव के लिए घर में रहकर ही बचाव कर सकते हैं। घर के बाहर निकले तो खाली पेट न रहें। खाने में प्याज का प्रयोग करें। कच्चे आम का शरबत पी सकते हैं। नींबू-पानी और नमक-शक्कर का घोल बनाकर पी सकते हैं। धूप से निकलने से पहले छाछ या बेल का शरबत पी लें। धूप में निकलने पर सिर और कान को सूती कपड़े से ढक लें। हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें। कोई समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह पर ही दवा का सेवन करें।