{"_id":"6a206723aed3dff4dd00faca","slug":"innocent-child-dies-after-drowning-in-the-submersibles-trough-banda-news-c-212-1-sknp1006-147627-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सबमर्सिबल की चरही में डूबकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सबमर्सिबल की चरही में डूबकर मासूम की मौत
विज्ञापन
फोटो - 19 प्रवेश। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। खेत में लगे सबमर्सिबल की चरही में डूबकर चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। काफी देर तक जब वह घर में नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। खेत जाकर देखा तो वह चरही में उतराता मिला।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकलां गांव निवासी शत्रुघन ने बताया कि छोटे भाई उमेश का चार वर्षीय पुत्र प्रवेश बुधवार को सुबह घर के पास में ही स्थित खेत में लगे सबमर्सिबल के पास चला गया था। वहां पानी की चरही बनी हुई थी। चरही पानी से लबालब भरी थी। प्रवेश चरही में उतर गया। इससे वह चरही में डूब गया। काफी देर तक जब घर में नहीं दिखाई दिया तो परिजन उसकी तलाश में निकले। खेत में जाकर देखा तो वह डूबा पड़ा था। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शत्रुघन ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। मां गुलाबकली हैं। पिता उमेश हैदराबाद में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि चरही में डूबने से बालक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।