फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Instructions for action against teacher for negligence in census work

Banda News: जनगणना कार्य में लापरवाही पर शिक्षक पर कार्रवाई के निर्देश

Sat, 23 May 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 23 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Instructions for action against teacher for negligence in census work
नरैनी। जनगणना के प्रथम चरण में लापरवाही बरतने पर एक शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी जनगणना सतीश वर्मा ने कोतवाली प्रभारी को पत्र भेजकर जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत कार्रवाई करने को कहा है। बताया कि प्राथमिक विद्यालय बरुआ स्योढ़ा के शिक्षामित्र सुरेश सिंह को जनगणना में प्रगणक के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें कार्य संपादन हेतु आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया था। इसके बावजूद उन्होंने प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य नहीं किया और न ही कार्य क्षेत्र में उपस्थित रहे। उनकी लापरवाही से जनगणना कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। मामले को गंभीर मानते हुए चार्ज अधिकारी ने कोतवाली पुलिस से आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed