फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Intermittent rain for two hours made the weather pleasant.

Banda News: दो घंटे हुई रुक-रुककर बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Tue, 21 Jul 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 21 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Intermittent rain for two hours made the weather pleasant.
फाेटो-8- बांदा शहर में बारिश के बीच ई रिक्शा से जाते स्कूली बच्चे। संवाद
बांदा। सोमवार को दोपहर एक बजे हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। तकरीबन दो घंटे तक रुक-रुककर बारिश हुई। जनपद में 11.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव रहा। उधर, बारिश होने से किसानों से चेहरे खिल उठे। किसान धान और तिल की खेती के लिए बारिश को वरदान बता रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब एक बजे आसमान में उमड़-घुमड़कर आए बादलों के बीच से बारिश का क्रम शुरू हुआ। यह तकरीबन दो घंटे तक चला। बीच-बीच में हल्की और मध्यम वर्षा हुई। बारिश से हवा में नमी का प्रतिशत 87 रहा। आठ किमी की रफ्तार से हवा चली। अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर रहा। बारिश से शहर के कुछ इलाकों लोहिया पुल, प्रमुख सड़कों व झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव रहा।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने बताया कि बारिश होने से उनकी धान व तिल की फसल को फायदा होगा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि एवं मौसम विज्ञानी डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि सात दिन का बारिश का अलर्ट है। हल्की और मध्यम वर्षा होती रहेगी। इस बारिश से किसानों का फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed