फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Investigation launched into the murder of a young woman inside the police station.

Banda News: थाने के अंदर युवती की हत्या की जांच शुरू

Sat, 13 Jun 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 13 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Investigation launched into the murder of a young woman inside the police station.
फाेटो - 16 बरछा ब गांव में हत्यारोपी के मकान में लगा ताला। संवाद
बांदा। बदौसा थाने के अंदर पुलिस की मौजूदगी में बेटी की चाकू मारकर हत्या के मामले में जांच शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने सीओ सदर को जांच सौंपकर सात दिन के अंदर रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट के आधार पर ही इस वारदात से जुड़े लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई तय है। उधर, पोस्टमार्टम में युवती के नाभि के पास बीचोबीच दो गहरे घाव और हाथों में तीन घाव मिले हैं।
विज्ञापन



बदौसा थाने में शुक्रवार को बरछा ब गांव निवासी शिवानी के उसकी माता-पिता की मौजूदगी में धारा 161 के तहत बयान लिए जा रहे थे। यहां युवती ने अपने प्रेमी ललित के संग जाने की जिद की थी। युवती ने अपने बयान में कहा था कि वह 18 मई को अपने प्रेमी के साथ गई थी, उसके 10 दिन बाद उसने प्रेमी के संग मंदिर में शादी कर ली थी। इस पर पुलिस उसे वन स्टॉप सेंटर भेजने की तैयारी करने में लग गई थी। इस बीच शिवानी का पिता सत्यकुमार सिंह (नोनिया बिरादरी) जो पहले से अपने पैंट की जेब में चाकू छिपाए हुए था, उसने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए थे।
विज्ञापन




अचानक हुए हमले से युवती संभल नहीं पाई और लहूलुहान होकर गिर गई थी। पुलिस ने उसे गाड़ी से अतर्रा सीएचसी पहुंचाया था। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में थाने के अंदर हुई इस वारदात को लेकर पुलिस अधीक्षक ने जांच बैठा दी है। सीओ सदर सौरभ सिंह को जांच सौंपकर उनसे सात दिन के अंदर रिपोर्ट तलब की है। हालांकि इस वारदात का बड़ा पहलू यह है कि जिस युवती के धारा 161 के तहत बयान लिए जा रहे हों, उसकी सुरक्षा के लिए वहां कोई पुलिस कर्मी भी तैनात नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन




चार से पांच इंची के दो गहरे घाव



बांदा। बदौसा थाना क्षेत्र के बरछा ब गांव निवासी शिवानी पर हत्या के इरादे से ही चाकू के वार किए गए थे। शनिवार को डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के साथ हुए पोस्टमार्टम में शिवानी की नाभि के पास बीचोबीच चार से पांच इंची दो गहरे घाव मिले हैं। बचाव में उसके हाथ में भी चाकू के घाव मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसे पुष्ट किया गया है।



प्रेमी के घर तैनात रही पुलिस, हत्यारोपी के मकान में लगा रहा ताला



बदौसा (बांदा)। बदौसा थाने में हुई हत्या के बाद हत्यारोपी सत्यनारायण सिंह के घर में ताला लगा रहा। उसके घर के ठीक सामने स्थित मृतका शिवानी के प्रेमी ललित वर्मा के घर के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही। गांव में वारदात को लेकर खासी चर्चा रही। हालांकि इस प्रसंग में कोई भी ग्रामीण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सिर्फ इतना ही कहा कि अगर बिटिया ने शादी कर ली थी तो उसकी हत्या नहीं करनी चाहिए थी।




थाने के अंदर युवती की हत्या मामले की जांच शुरू करा दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। युवती का पैनल और वीडियोग्राफी से पोस्टमार्टम कराया गया है। शव के नाभि के पास दो गहरे घाव व हाथों में बचाव करते समय तीन घाव मिले हैं।



पलाश बंसल



पुलिस अधीक्षक, बांदा

फाेटो - 16 बरछा ब गांव में हत्यारोपी के मकान में लगा ताला। संवाद

फाेटो - 16 बरछा ब गांव में हत्यारोपी के मकान में लगा ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed