{"_id":"6a5fb5b7d889c4dd000168d8","slug":"investigation-ongoing-for-16-months-husband-left-running-from-pillar-to-post-banda-news-c-212-1-sknp1006-149928-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 16 माह से चल रही जांच, भटक रहा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 16 माह से चल रही जांच, भटक रहा पति
Tue, 21 Jul 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करतल (बांदा)। ब्लैकमेल से परेशान एक महिला की मौत के घटना में पुलिस अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। जबकि विवेचना शुरू हुए 16 महीने बीत चुके हैं। पत्नी के लिए न्याय मांग रहा पति, पुलिस की विवेचना निस्तारित होने का इंतजार कर रहा है।
थाना नरैनी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने क्षेत्राधिकारी नरैनी को शिकायती पत्र दिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी को गांव के ही एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया था और तस्वीरें भी खींची थी। इसके बाद उसने, पत्नी को ब्लैकमेल करना शुरू किया था। इससे परेशान होकर 14 मार्च 2025 की रात पत्नी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
उसने नरैनी थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि अब तक इस प्राथमिकी की विवेचना पूरी नहीं हो सकी है। विवेचक ने न तो आरोप पत्र दाखिल किया है और न ही अंतिम रिपोर्ट न्यायालय भेजी है। जिससे वह अपनी पत्नी को न्याय दिलाने के लिए भटक रहा है।
विज्ञापन
उसने नए चौकी इंचार्ज सूबेदार बिंद से मिलकर उन्हें साक्ष्य के तौर पर अपनी पत्नी का मोबाइल सौंपा था। इसके बाद भी विवेचना में कोई प्रगति नहीं हुई। वर्तमान चौकी इंचार्ज करतल अनिल कुमार साहू ने बताया कि समय मिलने पर फाइल देखी जाएगी।
-- --
प्रकरण की जांच कराई जाएगी और विवेचना निस्तारण में देर क्यों हुई, इस पर भी जवाब मांगा जाएगा।
- प्रवीण कुमार, क्षेत्राधिकारी नरैनी