फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Irregularities in diesel records at Roadways depot; three clerks suspended.

Banda News: रोडवेज डिपो में डीजल अभिलेखों में गड़बड़ी, तीन लिपिक निलंबित

Thu, 23 Jul 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 23 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Irregularities in diesel records at Roadways depot; three clerks suspended.
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के बांदा रोडवेज डिपो में डीजल अभिलेखों में गड़बड़ी का मामला सामने आने पर क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) ने डीजल सेक्शन के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जांच सहायक अभियंता (वित्त) को सौंपी गई है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक रामलवट ने बताया कि 17 जुलाई को डीजल सेक्शन में तैनात वरिष्ठ लिपिक अनिल साहू ने 14 हजार लीटर डीजल में हेराफेरी की शिकायत की थी। शिकायत पर मामले की रिपोर्ट सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) डीके चौबे से मांगी गई।
विज्ञापन


एआरएम की प्राथमिक जांच में डीजल चोरी की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन डीजल से संबंधित अभिलेखों में गड़बड़ी सामने आई। रिपोर्ट के आधार पर डीजल सेक्शन के बुकिंग लिपिक अनिल शुक्ला, सुधीर सिंह और वरिष्ठ लिपिक अनिल साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएम ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच सहायक अभियंता (वित्त) कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद दोष तय होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डीजल अभिलेखों में अनियमितता का मामला सामने आने से रोडवेज डिपो की कार्यप्रणाली और वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं विभागीय कार्रवाई के बाद कर्मचारियों में भी हलचल मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed