{"_id":"6a84998684209b10620e231d","slug":"it-was-the-brother-in-law-who-stole-his-sister-in-laws-jewellery-worth-nine-lakh-rupees-banda-news-c-12-1-knp1100-1622227-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: देवर ने ही चुराए थे भाभी के नौ लाख रुपये के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: देवर ने ही चुराए थे भाभी के नौ लाख रुपये के जेवर
Tue, 18 Aug 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र में घर से करीब नौ लाख रुपये कीमत के जेवर और नकदी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में महिला के देवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए जेवर बरामद कर लिए गए।
सिकलोढ़ी गांव निवासी दयाराम ने 16 अगस्त को बिसंडा थाने में घर से जेवर और नकदी चोरी होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि 15 अगस्त को उनके घर में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की। मंगलवार को पुलिस गोकुल पुरवा-इटरा मिलौली मार्ग पर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दयाराम के पुत्र रामबली को पकड़ लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी भाभी के जेवर चोरी करने की बात स्वीकार की। बरामद जेवरों की अनुमानित कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार एक जोड़ी छोटी झुमकी, एक जोड़ी बड़ी झुमकी, मोती सहित मंगलसूत्र, मनचली, मोती सहित लॉकेट माला, छागल, हाफपेटी-कमरपेटी और दो जोड़ी पायलें बरामद हुई हैं।