पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kept confined in the room without food or water for two days; threatened with murder.

Banda News: दो दिन तक कमरे रखा भूखा प्यासा, हत्या करने की दी धमकी

Sun, 28 Jun 2026 10:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 28 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Kept confined in the room without food or water for two days; threatened with murder.
बांदा। प्रेम विवाह के पांच में विवाहिता को ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज के लिए उसे दो दिन तक कमरे में बंद कर भूखा प्यासा रखा और अब पति हत्या करने की धमकी देता है। विवाहिता की तहरीर पर महिला थाने में पुलिस ने पति व सास-ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन



शहर के गुलाब बाग निवासी शशि गौतम ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी प्रेम संबंध के चलते 25 फरवरी 2026 में हुई थी। वह 26 फरवरी को विदा होकर ससुराल पहुंची तो पति राहुल, ससुर अशोक कुमार व सास शिवकन्या ने पांच लाख रुपये की मांग की। असमर्थता जताने पर उन्होंने अपमानित कर मारा-पीटा। दो दिन तक घर के कमरे में भूखा प्यासा रखकर बंद रखा। इसके बाद 14 मई को फिर पीटा। तब उसकी बहन ने डायल-112 में शिकायत की। महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन




ससुर की दुर्घटना में मौत के बाद पीटकर घर से निकाला



बांदा। ससुर की दुर्घटना में मौत के बाद महिला को प्रताड़ित किया गया। कमरे में बंद करके पूरे दिन खाना नहीं दिया, कमरे की बत्ती भी काट दी। इससे परेशान होकर महिला ने पति समेत छह ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जरैली कोठी की अभिलाषा ने महिला थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी महोबा के कबरई निवासी भरत यादव के साथ चार मार्च 2024 को हुई थी। शादी के बाद पति एक लाख रुपये व मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। दो फरवरी 2025 को घर से निकाल दिया। इस पर महिला ने अपने पति भरत यादव, प्रेमा, शैलेंद्र, वीरेंद्र, संगम व धन्नो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed