{"_id":"6a6b90b14becc0be800a41b3","slug":"last-rites-of-the-deceased-performed-in-their-ancestral-villages-family-members-inconsolable-banda-news-c-212-1-bnd1007-150273-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मृतकों का पैतृक गांवों में हुआ अंतिम संस्कार, परिजन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मृतकों का पैतृक गांवों में हुआ अंतिम संस्कार, परिजन बेहाल
Thu, 30 Jul 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। बुधवार की शाम करतल क्षेत्र अंतर्गत गांव बाबूपुर के पास दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई थी। हादसे में एक बुजुर्ग व एक बालक की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांवों में अंतिम संस्कार किया गया। बुजुर्ग की मौत पर उनके पुत्र ने कोतवाली में तहरीर देकर दूसरे बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गांव पुंगरी निवासी 65 वर्षीय जुगुल किशोर मिश्र गांव के बबलू आरख के साथ बाइक से करतल बाजार सबमर्सिबल पंप का सामान लेने गए थे। लौटते समय बाबूपुर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में जुगुल किशोर और दूसरी बाइक पर सवार 11 वर्षीय अंकुर यादव की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हो गए थे।
पोस्टमार्टम के बाद जुगुल किशोर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया। उनके परिवार में तीन पुत्र सत्यम, सौरभ और शुभम हैं। जुगुल किशोर लगभग 15 बीघा कृषि भूमि के काश्तकार थे और खेती-किसानी से परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन
वहीं अंकुर यादव का पीएम के बाद उनके पैतृक गांव करतल में घर के पीछे स्थित खेत में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक बच्चे के मामा अंकित यादव ने बताया भांजा पढ़ने में होनहार था। अचानक हुए हादसे से परिजन बेहाल हैं।
वहीं मृतक जुगुल किशोर के पुत्र सौरभ मिश्र ने कोतवाली में तहरीर देकर दूसरी बाइक चला रहे अवधेश यादव पर लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।
कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि सौरभ की तहरीर पर आरोपी अवधेश यादव के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कहा कि दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।