{"_id":"6a4403f31a4eb6d05d0cb4df","slug":"loader-rams-into-auto-from-behind-one-woman-killed-seven-others-injured-banda-news-c-212-1-sknp1006-149056-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ऑटो को लोडर ने पीछे से मारी टक्कर, एक महिला की मौत, सात अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ऑटो को लोडर ने पीछे से मारी टक्कर, एक महिला की मौत, सात अन्य घायल
Tue, 30 Jun 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
मृतका तुलसा देवी। फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भांजे के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस अपने गांव जा रहे सवारियों से भरे ऑटो में पीछे से आए लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर घायल हो गए। सभी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दो लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है।
कमासिन थानाक्षेत्र के तिलौसा गांव निवासी ज्ञानी ने बताया कि उसके छोटे भाई की पत्नी तुलसा देवी (40) अपने भांजे विश्राम के निधन के चलते बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव आईं थीं। उनके साथ में तुलसा का पति साईंदीन (45), रिश्तेदार विद्यावती (70), बहू गीता (35), चुनकी (54), कुसुमा (50), ग्वालिन (65), फूलकुमारी (50) आदि भी आईं थीं। वह सब यहां से अंतिम संस्कार में शामिल होकर रात करीब 10 बजे वापस अपने गांव तिलौसा जा रहीं थीं।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव के पास पीछे से आए लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गया। हादसे में सभी गंभीर घायल हो गईं। हादसे को अंजाम देकर लोडर चालक मौके से वाहन समेत भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया। वहां तुलसा देवी ने दम तोड़ दिया। जबकि शेष अन्य घायलों को भर्ती किया गया। बाद में डॉक्टरों ने रात में ही घायल विद्यावती व गीता को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बबेरू कोतवाली प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शेष घायलों का इलाज किया गया है। बता दें कि तुलसा देवी के भांजे विश्राम ने अपने गांव मवई में रविवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी थी। उसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने यह लोग आए थे।